सुपौल, अप्रैल 17 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। बढ़ते बिजली बिल से जूझ रहे उपभोक्ताओं के लिए प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बड़ी राहत लेकर आई है। जिले में यह योजना तेजी से लोकप्रिय हो रही है और लोग अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली खर्च कम करने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सुपौल के कार्यपालक अभियंता (ईई) आलोक कुमार रंजन ने 'हिंदुस्तान' को बताया कि योजना का उद्देश्य आम लोगों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा, "सूर्यघर योजना से उपभोक्ता अपनी जरूरत की बिजली खुद पैदा कर सकते हैं। इससे न केवल बिजली बिल में कमी आएगी, बल्कि अतिरिक्त बिजली ग्रिड में देकर आय का भी अवसर मिलेगा।" यह भी पढ़ें- सुपौल : 20 अप्रैल को सोलर मेला में योजना की मिलेगी जानकारी उन्होंने बताया कि योजना के तहत सोलर संयंत्र लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.