सुपौल, जनवरी 24 -- वीरपुर, एक संवाददाता। भीमनगर थाना क्षेत्र के वार्ड 12 में एक सूने घर में हुई रहस्यमयी चोरी की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। चोरी की इस वारदात में लाखों रुपये के कीमती सामान उड़ाए जाने की आशंका जताई जा रही है। खास बात यह रही कि घटना के दौरान ही घर के अंदर छुपे एक चोर को दिनदहाड़े पकड़ लिया गया, जबकि पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार वार्ड 12 निवासी बेचन झा 18 जनवरी को सपरिवार घर बंद कर बाहर चले गए थे। करीब एक सप्ताह से मकान पूरी तरह सूना पड़ा था। इसी बीच शुक्रवार को पड़ोसियों को घर के अंदर से लगातार टूट-फूट की आवाजें सुनाई दीं। शक होने पर लोगों ने गृहस्वामी को फोन से सूचना दी और भीमनगर थाना पुलिस को भी मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंची और घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.