भागलपुर, अप्रैल 4 -- सुपौल | हिन्दुस्तान संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के मलहद वार्ड 15 में शुक्रवार की रात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रिटायर एयरफोर्स जवान कौशल किशोर झा के घर में घुसे चोरों ने सुनियोजित तरीके से ताला काटकर लाखों के जेवरात और कीमती सामान उड़ा लिए। घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जाता है कि गृहस्वामी कौशल किशोर झा फिलहाल एसबीआई पूना में कार्यरत हैं और मलहद स्थित पैतृक आवास बंद था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने पहले दीवार फांदी और फिर मुख्य दरवाजे का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद बदमाशों ने आराम से घर के तीनों कमरों को खंगाला और कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। शनिवार सुबह जब उनके पिता गोविंद झा घर पहुंचे तो टूटा ताला देखकर सन्न रह गए। अंदर का नजारा...