सुपौल, जनवरी 2 -- पिपरा, एक प्रतिनिधि। इलाके में सूखा नशा का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है। इसपर रोक को लेकर शुक्रवार को बड़ी पहल की गई। दरअसल, पिपरा थाना क्षेत्र के बुलंदी स्थान मंदिर परिसर पर स्थानीय गणमान्य लोगों की एक अहम बैठक हुई, जिसमें पिपरा पुलिस प्रशासन के अधिकारी व सीईओ उमा कुमारी भी शामिल हुए। इस दौरान इलाके में तेजी से बढ़ रहे सूखा नशा के प्रचलन पर लोगों ने चिंता व्यक्त की। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि नशा के प्रचलन को रोकने और खासकर युवाओं को नशा की लत से बाहर निकालने के लिए समाज के लोगों को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए. ताकि समाज में नशा का सेवन करने वालों को रोका जा सके। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय समाजसेवी पंकज कुमार ने की। मौके पर प्रदीप यादव, जगदीश विश्वास , जागेश्वर मेहरा, पूर्व प्रमुख , रामचंद्र प्रसाद चौधरी, राजकुमार पोद्दार, अजय विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.