सुपौल : सुबह 7:45 बजे होगी बकरीद की नमाज
सुपौल, मई 22 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत किशनपुर उत्तर पंचायत के पीरगंज गांव में आगामी बकरा ईद (बकरीद) को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर ईदगाह कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल समद ने की। बैठक में बकरा ईद पर्व की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से ईदगाह परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, नमाजियों की सुविधा, पेयजल, पार्किंग व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। कमेटी सदस्यों ने सभी ग्रामीणों से पर्व को भाईचारे, शांति एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- बकरीद की नमाज का समय तय इस अवसर पर ईदगाह के इमाम कारी रिज़वान अहमद ने बताया कि पीरगंज ईदगाह में बकरा ईद की नमाज सुबह 7:45 बजे अदा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.