सुपौल, मई 15 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। जिले के दो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) का तबादला हो गया है। इनमें सुपौल सदर के एसडीपीओ शिवेंद्र कुमार अनुभवी को अपराध अनुसंधान विभाग (कमजोर वर्ग) का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जबकि विशेष कार्य बल बिहार पटना के पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन की पदस्थापना सुपौल एसडीपीओ के रूप में हुई है। इधर, निर्मली एसडीपीओ राजू रंजन कुमार को बांका जिले का साइबर क्राइम पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। वहीं समस्तीपुर जिले के पटोरी एसडीपीओ को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निर्मली बनाया गया है। इसके अलावा एसडीपीओ पकरी बरावा नवादा के राकेश कुमार भाष्कर को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस -15 का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस में ताबड़तोड़ तबादले, 2 आईपीएस और 61 बीपीएस का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए इसको लेकर ...