भागलपुर, अप्रैल 18 -- प्रतापगंज (सुपौल) से विजय राज छाजेड़ की रिपोर्ट थानाक्षेत्र अंतर्गत सुखानगर पंचायत के वार्ड संख्या 9 निवासी मदन सिंह के घर में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर का ताला तोड़कर कपड़े, बर्तन और बक्सा लेकर फरार हो गए। बताया जाता है कि मदन सिंह और उनके तीनों बेटे रोजी-रोटी के सिलसिले में राज्य से बाहर रहते हैं। घर पर उनका एक छोटा बेटा रहता है, लेकिन घटना की रात वह भी एक शादी समारोह में गया हुआ था। घर में उनकी पत्नी उम्दा देवी अकेली सो रही थी। जानकारी के अनुसार, रात करीब एक बजे चोरों ने घर के दूसरे कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे सामान की चोरी कर ली। इसी दौरान आहट सुनकर उम्दा देवी की नींद खुल गई। उन्होंने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन चोरों ने उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था, जि...