सुपौल : सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ी बिजली की खपत, आपूर्ति हुई अनियमित
सुपौल, जून 9 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। सीमावर्ती क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी और खेती-बाड़ी के कार्यों के कारण बिजली की खपत में लगातार वृद्धि हो रही है। डगमारा फीडर समेत अन्य फीडरों पर लोड बढ़ने से बार-बार बिजली ट्रिप कर रही है, जिससे विद्युत आपूर्ति अनियमित हो गई है। वहीं उमसभरी गर्मी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। पभोक्ताओं का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर मिस्त्री शटडाउन लेकर फॉल्ट और फ्यूज से संबंधित समस्याओं को दूर करने में जुटे रहते हैं। इसके बावजूद क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ किसानों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.