सुपौल, फरवरी 2 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। राज्यव्यापी आह्वान पर अंचलाधिकारी एवं राजस्व अधिकारी के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से भूस्वामियों सहित आम लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, सोमवार को सीओ राकेश कुमार एवं राजस्व अधिकारी मो. अजमेरी अंसारी अपने कार्यालय वेश्म में नदारद रहे, जबकि अंचल कार्यालय परिसर में भूमि से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए भूस्वामी एवं अन्य लोग दिनभर चक्कर लगाते नजर आए। कार्यालय सूत्रों की मानें तो अधिकारी द्वय के हड़ताल पर चले जाने से खासकर ऑनलाइन सेवाएं जैसे परिमार्जन, दाखिल-खारिज, जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र से संबंधित कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं, जिससे लोगों के समक्ष गंभीर परेशानी उत्पन्न हो गई है। बताया जा रहा है कि यदि हड़ताल लंबी अवधि तक चलती है तो इन महत्वपूर्ण सेवाओं के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.