सुपौल, फरवरी 2 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। राज्य के सभी अंचल अधिकारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे जिले की पूरी राजस्व व्यवस्था ठप हो गई है। जमीन की मापी से लेकर दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) तक के काम पूरी तरह बंद हैं। सोमवार को हड़ताल के पहले दिन सरकारी दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहा और आम लोग काम न होने से परेशान हैं। ग्रामीण इलाकों में जहां जमीन विवाद सुलझ नहीं पा रहे, वहीं शहरी क्षेत्रों में संपत्ति से जुड़े दस्तावेज अटक गए हैं। सीओ की हड़ताल के पीछे सरकार का वह फैसला है, जिसमें राजस्व विभाग में 'अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी' के नए पद सृजित करने की घोषणा की गई है। अधिकारियों का कहना है कि इससे अंचल स्तर पर काम कर रहे उड की भूमिका कमजोर होगी और निर्णय प्रक्रिया और जटिल हो जाएगी। पहले से ही विभाग में जिम्मेदारियों का स्पष्ट बं...