सुपौल, फरवरी 2 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। राज्य भर के अंचलाधिकारी के सोमबार से हड़ताल पर जाने का त्रिवेणीगंज अंचल कार्यालय के कार्यों पर प्रथम दिन कोई खास असर देखने को नहीं मिला। अधिकांश नियमित कार्य पूर्ववत जारी रहे, जिससे आम जनजीवन कम ही प्रभावित हुआ। हालांकि अंचलाधिकारी से मिलने के उद्देश्य से कार्यालय पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमबार को ही अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बीडीओ द्वारा आवश्यक कार्यों का निष्पादन किए जाने से कार्यालयीन व्यवस्था संतोषजनक बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंचलाधिकारी की अनुपस्थिति में कुछ मामलों में परेशानी जरूर हुई, लेकिन वैकल्पिक प्रभार की व्यवस्था के कारण कार्य पूरी तरह ठप नहीं पड़े। प्रशासन की ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.