सुपौल, फरवरी 5 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। निर्मली अनुमंडल में प्रस्तावित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर कार्यक्रम स्थल का गुरुवार को डीएम सावन कुमार ने निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने सर्वप्रथम हेलीपैड स्थल से होते हुए सिपाही चौक और रिंग बांध पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके बाद जरौली स्थित कार्यक्रम स्थल का भी उन्होंने निरीक्षण किया। वहां निर्माणाधीन छठ, घाट, आंगनवाड़ी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, खेल मैदान एवं चल रहे कार्यों को उन्होंने बारीकी से देखा। जिला पदाधिकारी ने जल्द से जल्द जरौली कार्यक्रम स्थल पर सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान स्थल पर डीडीसी सारा अशरफ, एडीएम सच्चिदानंद सुमन, एसडीएम निर्मली व एसडीपीओ समेत अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.