सुपौल, दिसम्बर 5 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सीएचसी भपटियाही में सुविधाओं का घोर अभाव है। सीएचसी भपटियाही में हड्डी फ्रैक्चर होने पर इलाज नहीं हो पाता है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सी बी मंडल ने बताया कि लोगों का हड्डी फ्रैक्चर होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। यहां पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है। और फ्रैक्चर से संबंधित प्लास्टर सहित अन्य प्रकार की कोई सुविधा नहीं है। उन्होंने बताया कि सीएचसी भपटियाही में कुल 30 डॉक्टर का पद स्वीकृत है। जिसमें 6 एमबीबीएस डॉक्टर और चार आयुष डॉक्टर पदस्थापित है। ससीएचसीे मे एक्स-रे और इसीजी की व्यवस्था है। वही अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है। मरीजो को बाहर से प्राइवेट संस्थानो से अल्ट्रासाउंड करने की मजबूरी बनी हुई रहती है। सीएचसी में एक भी महिला डॉक्टर नहीं है। जिसके कारण...