सुपौल, मई 7 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। सीएचसी भपटियाही में महिला डॉक्टर के नहीं रहने से प्रखंड क्षेत्र की महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला चिकत्सिक के अभाव में कई मरीजों को निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। इधर, सरायगढ़ पंचायत की मुखिया प्रमिला देवी, लोकहा पंचायत की मुखिया महारानी देवी, ढ़ोली पंचायत की मुखिया सरस्वती देवी, झिलाडुमरी पंचायत की मुखिया फूल कुमारी देवी, मुरली पंचायत की मुखिया हरिहर देवी तथा लालगंज पंचायत की मुखिया प्रभा यादव समेत अन्य पंचायत जनप्रतिनिधियों ने सांसद, विधायक एवं सिविल सर्जन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए सीएचसी भपटियाही में अविलंब महिला डॉक्टर की पदस्थापना कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य स...