सुपौल, अप्रैल 6 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस सिमराही नगर में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सचिन माधोगरिया के आवासीय परिसर स्थित कार्यालय में बड़े हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी का झंडा फहराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जहां इस अवसर पर नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, जिसका श्रेय कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण को जाता है। उन्होंने पार्टी के मूल मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के बाद 12 अप्रैल को सिमराही नगर में आयोजित होने वाले 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026' के सफल आयोजन को...