सुपौल, अक्टूबर 2 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित एक होटल में शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर समता ज्ञानविज्ञान समिति की ओर से कैंसर रोग की रोकथाम पर सेमीनार का आयोजन किया गया।

आयोजन का शुभारंभ मौके पर समिति की बिहार अध्यक्ष सोनी कुमारी और सुपौल के उपाध्यक्ष कृष्णा कुमार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर पटना से डॉ अरविंद कुमार, डॉ बीके यादव और डॉ रमेश कुमार मेहता जैसे विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित थे।

विशेषज्ञों की बातें कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ अरविंद कुमार ने कैंसर के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलती जीवनशैली कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को बढ़ावा दे रही है। अनियमित खानपान, तनाव, प्रदूषण और तंबाकू व शर...