सुपौल, फरवरी 26 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 106 पर नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को बुधवार रात करीब 10 बजे से आधिकारिक रूप से वाहनों के परिचालन के लिए खोल दिया गया। अब आरओबी के चालू होने से राघोपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को वर्षों से रेलवे फाटक पर लगने वाले भीषण जाम से बड़ी राहत मिली है। यह आरओबी सुपौल जिले का दूसरा ऐसा पुल है, जो यातायात को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे फाटक बंद होने के दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थीं, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब आरओबी के चालू होने के बाद वाहनों को बिना रुके आवागमन की सुविधा मिलेगी। इससे न केवल बहुमूल्य समय की बचत होगी, बल्कि ईंधन की खपत में भी कमी आएगी, ...