भागलपुर, जनवरी 20 -- राघोपुर एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में सोमवार की रात एक किराना दुकान में भीषण चोरी, जहां चोरों ने किराना दुकान की दिवाल को पीछे से तोड़कर लाखों रुपए की समान की चोरी कर ली। बताया जाता है कि सिमराही बाजार स्थित दुर्गा मंदिर एनएच 27 के बगल में सोमनाथ किराना स्टोर नामक दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपए की समान चोरी कर ली, जानकारी देते हुए पीड़ित दुकानदार दिलीप पूर्वे ने बताया कि सोमवार की शाम अपने दुकान बंद कर अपने घर चले गए, वही मंगलवार सुबह करीब 8 बजे जब दुकान खोले तो देखे की दुकान की पीछे के दीवार को तोड़कर लाखों रुपए की समान चोरी कर ली। वही थाना क्षेत्र में लगातार हो चोरी की घटना से व्यापारियों को काफी डर की माहौल बन गया है। इधर स्थानीय लोगों का कहना है पुलिस की बड़ी लापरवाही बरती जा रह...