भागलपुर, अप्रैल 8 -- राघोपुर (सुपौल) से ब्रजेश कुमार की रिपोर्ट सुपौल। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही वार्ड 6 स्थित गोलबाजार में लगने वाले हाट में मूलभूत सुविधाओं का अभाव और यातायात जाम की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। यहां मंगलवार और शुक्रवार को पूर्ण रूप से हाट लगता है, जबकि हर रोज मंडी लगाई जाती है, जिसमें हजारों ग्राहक और व्यापारी आते हैं। जहां हाट लगने के कारण गोलबाजार की मुख्य सड़क पर टेंपो, ठेले और बाइकें खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी और नगर पंचायत सिमराही वार्ड 6 के वार्ड पार्षद गणेश कुमार मंगलम उर्फ चंदू दास ने इस गंभीर समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, सड़क जाम रहने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी समस्या होती है। जब कोई आपात स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.