सुपौल, जून 14 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर जिला मुख्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम नजर आए। यह भी पढ़ें- सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर सासाराम रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, बढ़ी सुरक्षा व्यवस्थासुरक्षा व्यवस्था परीक्षा को लेकर बीती रात पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों द्वारा किए गए उपद्रव को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिसको लेकर रविवार को सुपौल रेलवे स्टेशन से लेकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों तक अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। सुपौल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के जवानों के साथ-साथ बड़ी संख्या में जिला पुलिस के कर्मियों को भी तैनात किया गया था। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रवेश एवं निकास द्वारों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जा ...