सुपौल, फरवरी 3 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सार्वजनिक देवनारायण पुस्तकालय भवन को दबंग लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया। सार्वजनिक देवनारायण पुस्तकालय भवन जर्जर हो जाने के कारण कई बेशकीमती पुस्तकों में दीमक लग गया है। सार्वजनिक देवनारायण पुस्तकालय भवन के सचिव अरुण महतो ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा सार्वजनिक पुस्तकालय भवन के जमीन को दबंगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। सार्वजनिक पुस्तकालय भवन को अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर सीओ को कई बार आवेदन दिया गया। लेकिन मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। वही प्रखंड क्षेत्र के बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों ने जर्जर भवन को मरम्मत कराने और पुस्तक उपलब्ध कराने की मांग सांसद, विधायक और जिला प्रशासन से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.