सुपौल : सामुदायिक आपदा प्रबंधन को ले पायलट प्रशिक्षण आयोजित
सुपौल, मई 22 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित टीपीसी भवन में 20 एवं 21 मई 2026 को "समुदाय आधारित-सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल एवं आपदा प्रबंधन टीयर टू पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सुपौल के सहयोग से राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान तथा यू.एस. सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन इंडिया की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थितियों एवं आपदाओं के दौरान प्रभावी ढंग से कार्य करने हेतु आवश्यक ज्ञान एवं कौशल से सशक्त बनाना था। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.