सुपौल, मार्च 1 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने अपने कार्यालय वेश्म में शनिवार को सामाजिक पुनर्वास कोष योजना से संबंधित प्राप्त आवेदन की समीक्षा व जांच के लिए जिलास्तरीय समिति की बैठक की। इसमें डीएम ने आवेदन की समीक्षा की। समीक्षा के बाद विभागीय मार्गदर्शिका के अनुरूप यानी थाने में दर्ज वाद की पीड़ित महिलाएं, महिला विशेष कोषांग में पंजीकृत पीड़ित महिलाएं, जिला अभियोजन कार्यालय में पंजीकृत वाद की पीड़ित महिलाएं तथा जिला जनता दरबार में अनुशंसित आवेदन की पीड़ित महिलाएं आदि अपना आवेदन खुद या फिर वन स्टॉप सेंटर, थाना, जिला अभियोजन कार्यालय, महिला विशेष कोषांग कोष के माध्यम से आईसीडीएस डीपीओ को देंगी। साथ ही उन्होंने प्राप्त आवेदनों को जिलास्तरीय समिति की बैठक में लेने का भी निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...