सुपौल, मई 6 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड 15 में साइबर अपराधियों ने एक महिला के बैंक खाते से 29 हजार रुपये उड़ा लिए। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 15 निवासी मो अलीम की पत्नी फरीदा प्रवीण के खाते से 5 मई को यह निकासी की गई। मो अलीम ने बताया कि कर्ज चुकाने के लिए पत्नी के खाते में पैसे जमा किए थे, लेकिन ठगों ने उस पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी देते हुए अलीम के बताया कि दोपहर करीब दो बजे से अलग-अलग समय पर 10-10 हजार रुपये दो बार और 9 हजार रुपये एक बार खाते से निकाल लिए गए। मामले को लेकर पीड़ित ने तुरंत साईबर क्राइम ब्रांच सुपौल में शिकायत दर्ज कराई है, साथ ही स्थानीय थाना में आवेदन देकर राशि की बरामदगी की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.