सुपौल, सितम्बर 8 -- पिपरा, एक संवाददाता। घर बनाने और फिर शादी करने का सपना लेकर करीब तीन महीने पहले हरियाणा कमाने गया 25 वर्षीय अभिमन्यु चौधरी अब कभी घर नहीं लौटेगा। धान के खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने के दौरान सांप के डसने से उसकी मौत हो गई। सोमवार देर रात करीब 11 बजे एंबुलेंस से शव निर्मली पंचायत के वार्ड नंबर-4 स्थित घर पहुंचा तो मां किरण देवी समेत परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। अभिमन्यु परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसकी मौत से परिवार के सामने अब रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार अभिमन्यु गांव के कुछ लोगों के साथ करीब तीन महीने पहले मजदूरी करने हरियाणा के पानीपत जिले के चमरोड़ा गांव गया था। वहां वह सतवीर सरदार के यहां रहकर खेती-बाड़ी का काम करता था। रविवार सुबह करीब आठ बजे वह धान के खेत में कीटनाशक क...