सुपौल, फरवरी 20 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। सहरसा प्रमंडल ने डाक जीवन बीमा पीएलआई,आरपीएलआई प्रीमियम संग्रह में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 18 फरवरी को प्रमंडल के अंतर्गत एक ही दिन में दो करोड़ रुपये से अधिक प्रीमियम की राशि जमा की गई। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ सहरसा प्रमंडल ने पूरे बिहार परिमंडल में चौथा स्थान प्राप्त किया है। इसमें सुपौल अनुमंडल द्वारा 90 लाख रुपये से अधिक प्रीमियम संग्रह कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया गया। इस सफलता पर डाक सहायक अधीक्षक डाक धीरेंद्र कुमार धीरज सहित अनुमंडल पदाधिकारियों एवं डाककर्मियों ने केक काट कर खुशियां मनाईं। धीरेंद्र कुमार धीरज ने कहा कि यह उपलब्धि टीम वर्क, सतत प्रयास और जनसंपर्क अभियान का परिणाम है। डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं, विशेषकर ग्रामीण डाक जीवन बीमा के प्रति लोगों में बढ़ती जागरूकता से...