सुपौल, दिसम्बर 13 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर अस्पताल की एसएनसीयू वार्ड से चुराए गये नवजात को एसआईटी ने सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस की स्पेशल टीम ने मामले में आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को यह कामयाबी शुक्रवार शाम में मिली। उधर, तीन दिन बाद भी नवजात(लड़का) के बरामदगी नहीं होने पर बच्चे के परिजन शुक्रवार दोपहर सदर अस्पताल में हंगामा किया। परिजन एसएनसीयू के जिम्मेदार कर्मी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बच्चे को बरामद करने का भरोसा दिलाया तब जाकर परिजनों का गुस्सा शांत हुआ। मामले में बच्चे के पिता मधुबनी जिले के लौकही थाना क्षेत्र के पिपराही निवासी देवेन्द्र मंडल ने एसएनसीयू प्रभारी और उसमें कार्यरत कर्मचारी के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.