सुपौल, जून 14 -- सुपौल। कलेक्ट्रेट परिसर से शनिवार को आगामी प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर के प्रचार-प्रसार के लिए जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने सभी प्रखंडों के लिए प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर डीएम ने कहा कि 17 एवं 18 जून 2026 को आयोजित प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आम नागरिकों तक एक ही स्थान पर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने आमजनों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुँचकर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रचार रथों के माध्यम से जिले के सभी प्रखंडों में शिविर की तिथि, स्थान एवं उपलब्ध सेवाओं की जानकारी व्यापक रूप से आमजन तक पहुंचाई जाएगी, ताकि अधिकाधिक लोग इस अभियान से लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर विकास कुमार कर्ण समेत अन्...