सुपौल, अप्रैल 15 -- किशनपुर, एक संवाददाता। किशनपुर थाना क्षेत्र की नौआबाखर पंचायत के परसाही गांव वार्ड चार निवासी मो इम्तियाज की पत्नी ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस को दिये आवेदन में उसने कहा है कि उसका पति बीते छह माह से बीमार है। फिलहाल महिला खाने को भी मोहताज है। उसने अपने ससुर मो सैय्यद पर गलत संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके ससुर ने उसके साथ जबर्दस्ती करने की कोशिश की। जब उसने शोर मचाया तो वह मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद वह छह-सात लोगों के साथ आया, वह सभी लाठी-डंडे से लैस थे। ससुर ने उन लोगों से महिला को जान से मार देने को कहा। इस बीच सभी लोग उसकी पिटाई करने, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनपुर पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस बाबत किशनपुर था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.