सुपौल, फरवरी 3 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के माधोपुर पंचायत स्थित मेला ग्राउंड महद्दीपुर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मीना बाजार एण्ड डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ किया गया। बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता ने फीता काटकर वार्षिक मेला का विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर छातापुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक भास्कर भारती, कन्हैया कुमार व भरथ दास के अलावा मुखिया प्रतिनिधि रहमत अली, मेला संवेदक इमरान खान, मेला संचालक सहित कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग व ग्रामीण मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद बीडीओ सहित अन्य अतिथियों ने मेला ग्राउंड का भ्रमण कर मेला संचालन, सुरक्षा व्यवस्था व तैयारियों का जायजा लिया तथा मेला घूमने आने वाले आमजनों की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं को लेकर संवेदक व संचालक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर बीडीओ डॉ. गुप्ता ने बताया कि बंद ह...