सुपौल, जनवरी 5 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। सर्दी के मौसम की दस्तक के साथ ही लोगों को विशेष एहतियात बरतने की आवश्यकता है। इस मौसम में जहां वयस्कों को सतर्क रहने की जरूरत तो रहती ही है, वहीं शिशुओं के पोषण और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना अत्यंत जरूरी है। शिशुओं के आधारभूत पोषण में स्तनपान की अहम भूमिका होती है। बच्चे के संपूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास के लिए मां का दूध सर्वोत्तम आहार है। विशेषज्ञों के अनुसार छह माह तक के शिशु को मां के दूध के अलावा किसी भी प्रकार का अन्य आहार या पानी देने की आवश्यकता नहीं होती। स्तनपान से बच्चे और मां के बीच भावनात्मक लगाव बढ़ता है तथा बच्चे को सुरक्षा का एहसास भी होता है। लैंसेंट की एक रिपोर्ट के अनुसार छह माह तक केवल स्तनपान कराने से डायरिया और निमोनिया का खतरा 11 से 15 प्रतिशत तक कम हो सकता है। अनुमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.