सुपौल, मार्च 9 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। डीएम के निर्देश के आलोक में रविवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंडेश्वर झा, राजस्व अधिकारी राकेश रंजन और भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से अवैध रूप से अधिक किमत मे गैस सिलेंडर बेच रहे चार दुकानों में छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें कुल 109 गैस सिलेंडर, गैस रिफिलिंग मशीन और मोटर बरामद किया गया। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंद्रेश्वर झा ने बताया कि सरायगढ़ के सुमन इंटरप्राइजेज दुकान से 65 गैस सिलेंडर, संतोष इंटरप्राइजेज दुकान में 26 गैस सिलेंडर और सरायगढ़ रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क के किनारे तेज नारायण साह की दुकान से 8 गैस सिलेंडर और योगानंद साह के दुकान से 10 गैस सिलेंडर बरामद किया गया। छापेमारी टीम ने सभी गैस सिलेंडर को जब्त कर भपटियाही थाना लाया गया। जिसमें गैस सिलेंडर भरा हुआ...