सुपौल : सरायगढ़ में कंटेनर पलटा, बड़ा हादसा टला
सुपौल, मई 22 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। एनएच 27 पर गुरुवार को सरायगढ़ पंचायत के चिकनी गांव के पास बिहारीगंज से उत्तर प्रदेश जा रहे एक कंटेनर के पलटने से उसका चालक बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार कंटेनर एनएल 01 एए 8980 कबाड़ वाला गद्दा लेकर बिहारीगंज से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला जा रहा था। कंटेनर तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित होकर एनएच 27 के किनारे पलट गया। घटना में कंटेनर का चालक मो उमर बाल-बाल बच गया। वहीं घटना को लेकर भपटियाही थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.