सुपौल, दिसम्बर 8 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही बाजार में एनएच 327 ए के दोनों साइड स्थानीय दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को लेकर सोमवार को बीडीओ अच्युतानंद, सीओ धीरज कुमार और भपटियाही थाना अध्यक्ष संजय दास ने पुलिस बल के साथ जेसीबी से भपटियाही बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस बाबत सीओ धीरज कुमार ने बताया कि पिछले तीन दिनों से भपटियाही बाजार में माइक से प्रचार-प्रसार कर अतिक्रमण को हटाने का निर्देश बाजार के दुकानदारों को दिया जा रहा था। कई दुकानदारों ने एनएच 327ए के साइड में बने नाले के उपर से अपनी-अपनी दुकानें हटा ली थीं। लेकिन अधिकतर दुकानदार अतिक्रमण किए हुए थे। उन सभी का अतिक्रमण हटाया गया। बीडीओ अच्युतानंद, सीओ धीरज कुमार और भपटियाही थाना अध्यक्ष संजय दास ने एनएच 27 से लेकर एनएच 327 ए के दोनों साइड जेसीबी की मदद से अतिक्रमण ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.