सुपौल, जनवरी 5 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित लहटन चौधरी सभागार में सोमवार को बैठक हुई। इसमें जिले के सामाजिक रूप से सम्मानित लोगों तथा जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस क्रम में 23 जनवरी को आयोजित सरस्वती पूजा तथा गणतंत्र दिवस के मौके पर बाइक पर धींगा-मुश्ती करने वालों पर कड़ी कार्रवाई किये जाने पर आम सहमति बनी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी जिला पदाधिकारी मो तारिक ने कहा कि गणतंत्र दिवस का पर्व राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को इसकी तैयारियां निर्धारित समय में पूरी कर लेने का निर्देश दिया। बैठक में उपस्थित सम्मानित नागरिकों एवं समाजसेवियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रभारी जिला पदाधिकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.