सुपौल, जनवरी 9 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। लगातार बढ़ रही ठंड से क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ गई है। कड़ाके की ठंड का सीधा असर दलहनी फसलों, सरसों और आलू की खेती पर पड़ रहा है। ठंड बढ़ने से आलू में झुलसा रोग और पाला पड़ने का खतरा बढ़ गया है, वहीं सब्जियों के पौधे ठंड की चपेट में आकर काले पड़ने लगे हैं। पत्तियों और फूलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। सरसों की फसल पर ठंड का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। जिन किसानों ने रबी मौसम में सरसों की खेती की है, उनकी फसलों में अभी तक पूरी तरह फूल नहीं आ पा रहे हैं। लगातार पड़ रहे पाले और कम तापमान के कारण पौधों की बढ़वार रुक गई है। इससे किसानों में मायूसी और चिंता का माहौल है। किसान धुन्नी यादव, नंदकिशोर यादव, विपिन यादव और राजो यादव ने बताया ...