सुपौल, अप्रैल 6 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के गणपतगंज स्थित एक गोदाम में रविवार देर रात चोरी करने घुसे एक चोर को गोदाम मालिक ने रंगे हाथ पकड़ लिया। हालांकि, दूसरा चोर भागने में सफल रहा। गोदाम मालिक दीनदयाल अग्रवाल ने तत्काल राघोपुर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए चोर को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं गोदाम मालिक दीनदयाल अग्रवाल ने राघोपुर थाना में दिए गए आवेदन में बताया कि चोरों ने गोदाम की दीवार कूदकर अंदर प्रवेश किया, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने कैमरे में देखा तो वे चोरों को खोजने गए। इसी दौरान चोर भागने लगे, जिसमें से एक चोर दो टीना सरसों का तेल लेकर भाग रहा था। गोदाम मालिक ने बताया कि उन्होंने तुरंत पुलिस को जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.