सुपौल, जनवरी 7 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की 12 पंचायतो में जमीन मालिकों के लिए फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने को लेकर कैंप का आयोजन किया गया है। यह कैंप 9 जनवरी तक चलेगा। यह जानकारी सीओ धीरज कुमार ने दी। सीओ ने बताया कि सरकार ने किसानों को मिलने वाले विभिन्न सरकारी लाभों को पारदर्शी और सुचारू रूप से उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक जमीन मालिक और किसान के लिए ई केवाईसी करना अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्ड बनवाना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जो किसान या जमीन मालिक समय पर ई केवाईसी नहीं कराएंगे और फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्ड नहीं बनाएंगे तो उन्हें भविष्य में सरकारी योजनाओं और लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है। प्रखंड क्षेत्र की 12 पंचायत में किसानों के ई केवासी के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें जमीन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.