सुपौल, मई 22 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में धान रोपनी का समय नजदीक आते ही अब किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। कृषि विभाग की ओर से अब तक सरकारी धान बीज उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण, किसान निजी दुकानों से महंगे दामों पर धान की बीज खरीदने को मजबूर हैं। सरकारी अनुदानित बीज समय पर नहीं मिलने से किसानों में नाराजगी देखी जा रही है। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के किसानों ने बताया कि हर साल सरकार किसानों को कम कीमत पर धान बीज उपलब्ध कराने की घोषणा करती है। लेकिन इस बार समय पर बीज उपलब्ध नहीं होने से खेती की तैयारी प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि, धान की बिचड़ा बुआई का उचित समय तेजी से निकल रहा है। ऐसे में मजबूरीवश किसान बाजार से ऊंची कीमत देकर बीज खरीदना पड़ रहा है। किसानों के अनुसार निजी दुकानों में धान बीज की कीमत सरकारी दर...