सुपौल, अप्रैल 28 -- भीमपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के डहरिया पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 7 में सोमवार को सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। एमजेसी वाद संख्या 1367/25 (संजय हजारी उर्फ संजय कुमार बनाम बिहार सरकार एवं अन्य) के आलोक में जिलादंडाधिकारी सह डीएम के आदेश पर सीओ ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर लगभग पांच डिसमिल सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। यह कार्रवाई माननीय उच्च न्यायालय, पटना के आदेश के अनुपालन में की गई। डहरिया दुर्गा मंदिर चौक के समीप एसएच-91 किनारे स्थित यह सरकारी भूमि वर्षों से अतिक्रमणकारियों के कब्जे में थी। प्रशासन की टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और जैसे ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई, मौके पर मौजूद अतिक्रमणकारी ने आगामी एक मई को अपने पुत्र के विवाह का हवाला देते हुए कुछ समय की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.