सुपौल, मार्च 24 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। शहर के लोहिया चौक स्थित सरकारी जमीन को परिमार्जन कर रैयती बनाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस पूरे प्रकरण में डीएम सावन कुमार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सदर अंचल के सीओ आनंद कुमार मंडल और राजस्व कर्मचारी विकास कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश सदर एसडीएम को दिया है। मामले में सदर थाने में दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जानकारी के अनुसार, गांधी मैदान रोड स्थित खाता संख्या 458 और खेसरा संख्या 1206 की 2.4 डिसमल जमीन मूल पंजी में सरकारी दर्ज है। आरोप है कि सीओ ने 7 जनवरी 2026 को इस जमीन का परिमार्जन कर वार्ड 9 निवासी मासोमात शशि तिवारी के नाम रैयती कर दिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि परिमार्जन के महज आठ दिन बाद, 15 जनवरी 2026 को शशि तिवारी के पुत्र त्रिपुरारी शरण ने उक्त ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.