सुपौल, जून 18 -- ​त्रिवेणीगंज निज प्रतिनिधि। सरकार की सख्ती और जिला प्रशासन के अल्टीमेटम को ठेंगा दिखाते हुए अतिक्रमणकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। प्रदेश की प्रमुख सड़कों और नेशनल हाईवे को 10 जून तक हर हाल में अतिक्रमण मुक्त कराने का सरकारी आदेश अनुमंडल में पूरी तरह बेअसर साबित हुआ है। यह भी पढ़ें- अभियान के बीत गए पंद्रह दिन : अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर नहीं लग रहा विरामअतिक्रमण का प्रभाव प्रशासनिक शिथिलता का आलम यह है कि निर्धारित समयसीमा बीतने के कई दिनों बाद भी एनएच-327 ई सहित इलाके की तमाम मुख्य और ब्रांच सड़कों पर अतिक्रमण जस का तस है। नतीजा हर दिन हजारों की आबादी घंटों रेंगते ट्रैफिक और जानलेवा जाम के दर्द को झेलने को मजबूर है।बैठक और कार्रवाई ​मालूम हो कि बीते तीन जून को जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्...