सुपौल, मार्च 31 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। मध्य विद्यालय सितुहर में कक्षा 8 के उतीर्ण विद्यार्थियों के सम्मान में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत-गान एवं समूह गान से हुआ, जिससे पूरे परिसर का माहौल भावनात्मक हो उठा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा करते हुए भविष्य के सपनों और लक्ष्यों के बारे में बताया। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस विद्यालय से मिली शिक्षा और संस्कारों को जीवनभर साथ रखेंगे। समारोह के दौरान कक्षा 8 के विद्यार्थियों को कॉपी एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यार्थियों ने भी अपने वर्ग शिक्षक देवेन्द्र कुमार चौधरी को सामूहिक उपहार देकर सम्मानित किया। समारोह में विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा का परिणाम पत्र भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में एच एम श्याम कुमार सिंह, शि...