सुपौल : समोसा व मिठाई खाने से बीमार दूसरी छात्रा की भी हो गयी मौत
सुपौल, सितम्बर 12 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। मदरसे में मां के दिए समोसा और मिठाई खाने के बाद बीमार हुई छात्राओं में शुक्रवार को दूसरी बच्ची की भी मौत हो गई। सदर थाना क्षेत्र के बसबिट्टी वार्ड 19 स्थित जामियअतुस सालिहात एजुकेशनल ट्रस्ट के निजी मदरसे में 7 सितंबर की रात समोसा-मिठाई खाने के बाद चार छात्राओं की तबीयत बिगड़ी थी। इनमें नेमुआ निवासी कमरे आलम की बेटी अल्फिशा (10) की 8 सितंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अब गढ़ बरुआरी वार्ड 9 निवासी मो. अब्दुल कादिर की बेटी हलिमा सादिया (10) ने भी शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लगातार दो मौतों के बाद मदरसे में बच्चों की सुरक्षा और खाने की व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतका हलिमा सादिया सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी और करीब डेढ़ साल से मदरसे में रहकर तीसरी कक्षा की प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.