सुपौल : समाहरणालय से हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ
सुपौल, अगस्त 9 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान 2026 का शुभारंभ रविवार को समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी सावन कुमार एवं विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अभियान के माध्यम से लोगों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान तिरंगा प्रदर्शनी, सेल्फी विथ तिरंगा, तिरंगा रंगोली और वंदे मातरम् गीत समेत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उत्साहपूर्वक तिरंगे के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराई। अधिकारियों ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने की अपील की। यह भी पढ़ें- सुपौल : आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में बच्चों ने उकेरा तिरंगा के रंग क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.