सुपौल, मई 8 -- वीरपुर, एक संवाददाता। भारत सरकार द्वारा संचालित "टीबी मुक्त भारत अभियान" के तहत शुक्रवार को 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) मुख्यालय, बीरपुर में जागरूकता एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी (क्षय रोग) के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक सहभागिता सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में वाहिनी के जवानों एवं उनके परिजनों को टीबी रोग के लक्षण, बचाव, जांच और उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। 45वीं वाहिनी के कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि समय पर जांच और नियमित उपचार से टीबी जैसी गंभीर बीमारी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- सुपौल : समय पर जांच व नियमित उपचार से पूरी तरह ठीक हो सकती टीबी : डॉ नरेश उन्होंने जवानों एवं उनके परिवारों से "टी...