सुपौल, फरवरी 17 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददात। शहर के पिपरा रोड स्थित सब्जी मंडी चोरों ने सोमवार की रात जमकर उत्पाद मचाया। एक साथ चार दुकानों में सेंधमारी कर 20 हजार नगद और हज़ारो का सामान चुरा लिया। अज्ञात चोर सबसे पहले अमरदीप चौधरी के दुकान में सेंधमारी की। वहां से करीब 5 हजार नगद, 15 किलो लहसुन और नींबू का बंडल चुरा लिया। इसके बाद मोहम्मद आजाद के दुकान को निशाना बनाया, यहां से भी 5000 कैश और नींबू का बंडल चुरा लिया। इसी तरह मो. दरबान के गले में रखा 4 से 5 हजार कैश और कीमती सामान चुरा लिया। अंत में चंद्र देव मेहता के दुकान में घुसकर उसके गल्ले को तोड़फोड़ कर दिया और उसमें रखा करीब 4500 रुपया नगद, दाल शीत अन्य सामान चुरा लिया। दुकानदारों का कहना था कि मंडे में सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। इसके चलते कर उनके दुकानों को निशाना बना लेते हैं।...