सुपौल, अप्रैल 14 -- पिपरा, एक संवाददाता। जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन को लेकर पिपरा में तैयारी तेज हो गयी है। मंगलवार को सत्यदेव हाई स्कूल पिपरा में तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दुसरे दिन बीडीओ ने कहा कि जनगणना देश की प्रगति का आधार है। इसके माध्यम से सरकार को सटीक आंकड़े प्राप्त होते हैं जिससे लोक कल्याणकारी योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में मदद मिलती है। उन्होंने सभी प्रशिक्षकों पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों से अपील की कि वे इस कार्य को पूरी गंभीरता पारदर्शिता और शुद्धता के साथ संपन्न करें। पहले दिन के प्रशिक्षण सत्र में कुल 47 प्रशिक्षु शामिल हुये। प्रशिक्षक भुवनेश्वर प्रसाद एवं प्रशांत कुमार ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जायेगी जो इसे अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनायेगा। यह भी पढ़ें- जनगणना : पहले चरण में मकानों क...