सुपौल, मार्च 7 -- सुपौल, एक संवाददाता। सदर प्रखंड अंतर्गत छह पंचायतों में होने वाले पैक्स अध्यक्ष एवं सदस्य पद के चुनाव को लेकर शुक्रवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन ही अभ्यर्थियों में काफी उत्साह देखा गया। सुबह से ही प्रखंड कार्यालय परिसर में उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही। प्रशासन की देखरेख में शांतिपूर्ण माहौल में नामांकन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। बीडीओ कृष्णा कुमारी ने बताया कि नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए 15 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि सदस्य पद के लिए 24 अभ्यर्थियों ने पर्चा भरा। नामांकन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रखंड कार्यालय में तीन अलग-अलग टेबल लगाए गए हैं, जहां पद के अनुसार अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र स्वीकार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.