सुपौल, अप्रैल 2 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल आने वाले मरीजों को अब अपने वाहन की पार्किंग के लिए परेशान नहीं होना होगा। जल्द ही सदर अस्पताल में एक स्थायी पार्किंग के निर्माण की दिशा में कार्रवाई शुरू होगी। यह निर्णय डीएम सावन कुमार के कार्यालय वेश्म में गुरुवार को आयोजित जिला रोगी कल्याण समिति की शासी निकाय की बैठक में लिया गया। दरअसल, सदर अस्पताल परिसर के भीतर और मुख्य द्वार के समीप स्थित जमीन में स्थायी पार्किंग बनाए जाने को लेकर विभागीय अधिकारियों व समिति के सदस्यों के साथ चर्चा की गई। इस क्रम में अस्पताल कर्मियों ने उस जमीन को सदर अस्पताल का बताया, जबकि कुछ सदस्यों ने उसे नगर परिषद की जमीन बताया। इसके बाद जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने संबंधित जमीन के दस्तावेज विभाग से तलब किया है। इस क्रम में निर्णय लिया गया कि अगर जमीन सदर अस्...